Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Lucknow Blast: लखनऊ पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, सात की मौत और कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप

Lucknow Blast: लखनऊ पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, सात की मौत और कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि फैक्ट्री की छत और दीवारें हिल गईं और आसपास के घरों में भगदड़ मच गई। हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

धमाके के बाद उठे घने धुएं के गुबार को देखकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। चारों ओर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि विस्फोट एक घर में हुआ था जहां पटाखे बनाए जा रहे थे। मकान मालिक आलम की पत्नी की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके बच्चे और पड़ोसी परिवारों के बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में लंबे समय से अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोग अपने घरों के बाहर खड़े हैं। अभी तक विस्फोट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में लापरवाही की ओर इशारा मिल रहा है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है और शिकार हुए परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को सहायता देने की बात कही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें