Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Lakshmi Menon Controversy: अपहरण और मारपीट मामले में फंसी साउथ एक्ट्रेस, दोस्तों की गिरफ्तारी के बाद फरार अभिनेत्री

Lakshmi Menon
Lakshmi Menon Controversy: अपहरण और मारपीट मामले में फंसी साउथ एक्ट्रेस, दोस्तों की गिरफ्तारी के बाद फरार अभिनेत्री

Lakshmi Menon Controversy:  साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मेनन पर अपहरण और मारपीट का केस दर्ज हुआ है। उनके तीन दोस्तों की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री फरार हो गई हैं। जानिए पूरा मामला।

Lakshmi Menon पर गंभीर आरोप

दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस Lakshmi Menon मुश्किल में फंस गई हैं। उनके और उनके तीन दोस्तों पर एक युवक का अपहरण और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला कोच्चि (केरल) का है, जहां एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, अलुवा का रहने वाला एक आईटी कर्मचारी अपने दोस्तों के साथ कोच्चि के एक रेस्टोबार गया था। वहां उसका Lakshmi Menon के दोस्तों से विवाद हो गया। बाद में जब युवक रात करीब 11 बजे अपनी कार से घर लौट रहा था, तो नॉर्थ रेलवे ओवरब्रिज पर उसकी गाड़ी रोक ली गई।

आरोप है कि अभिनेत्री और उनके साथी युवक को कार से खींचकर अपनी गाड़ी में ले गए, उसके साथ मारपीट व बदसलूकी की और उसका फोन भी छीन लिया। करीब एक घंटे तक कैद में रखने के बाद उसे परावूर के वेडिमारा जंक्शन पर छोड़ दिया गया।

Lakshmi Menon Controversy: Kidnapping and Assault Allegations Surface | Subkuz

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए Lakshmi Menon के तीन दोस्तों – मिथुन, अनीश और सोनामोल को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों कोच्चि के रहने वाले हैं। हालांकि, लक्ष्मी मेनन का फोन स्विच ऑफ है और वह फरार हैं।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपहरण, गैरकानूनी बंधक बनाना, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए हैं।

Lakshmi Menon का फिल्मी करियर

  • जन्म: 23 मई 1996, त्रिशूर (केरल)

  • डेब्यू: 2011 में मलयालम फिल्म ‘रघुविंते स्वंथम रसिया’

  • तमिल डेब्यू: 2012 की फिल्म ‘सुंदरपंडियन’, जिसने उन्हें पहचान दिलाई।

  • इसके बाद कई तमिल और मलयालम फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुकी हैं।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें