Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी

लखनऊ/पणजी: गोवा सरकार ने भूमि अधिग्रहण की

श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में सुरक्षित और पवित्र आवास बनेगा
श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में सुरक्षित और पवित्र आवास बनेगा

लखनऊ/पणजी, 21 मार्च : गोवा सरकार अयोध्या में गोवा राम निवास बनाएगी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की घोषणा भी की है। यह विशेष रूप से गोवा के श्रद्धालुओं के लिए समर्पित होगा। जिससे श्रीरामलला विराजमान के दर्शन और आध्यात्मिक यात्रा में श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। गोवा सरकार ने इस ऐतिहासिक परियोजना को साकार करने में सहयोग देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आभार व्यक्त किया है। गोवा राम निवास श्रद्धालुओं के लिए एक सुनिश्चित और पवित्र स्थान होगा, जहां वे आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे।

राष्ट्रीय एकता को सशक्त करेगी यह पहल

गोवा को परशुराम भूमि कहा जाता है। इसका अयोध्या की राम जन्मभूमि से गहरा आध्यात्मिक संबंध है। यह परियोजना दोनों स्थानों के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक रिश्तों को और प्रगाढ़ करेगी तथा देशभर के श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ने का कार्य करेगी।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा गोवा राम निवास

विकास भी, विरासत भी के सिद्धांत को अपनाते हुए यह परियोजना न केवल श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को पूरा करेगी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित रखेगी। गोवा सरकार ने कहा है कि भारत के समग्र विकास के साथ-साथ परंपराओं का संरक्षण भी आवश्यक है।
गोवा राम निवास के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की तैयारी है। जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को एक पवित्र, शांतिपूर्ण और सुविधाजनक स्थान मिल सके। इस परियोजना को उच्च गुणवत्ता वाली आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। जिससे यह श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन सके।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें