Krishna Leela Agra: श्रीकृष्ण लीला में झलक उठा ब्रज का अनुपम सौंदर्य, रासलीला, श्रीकृष्ण चरित्र और माखन चोरी के प्रसंगों ने मोहा दर्शकों का मन

Krishna Leela Agra: श्रीकृष्ण लीला में झलक उठा ब्रज का अनुपम सौंदर्य, रासलीला, श्रीकृष्ण चरित्र और माखन चोरी के प्रसंगों ने मोहा दर्शकों का मन

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित रामलीला पार्क रामलीला महोत्सव कमेटी द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के अंतर्गत मंच पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से लेकर रासलीला तक के मनमोहक प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माखन चोरी लीला से हुई, जिसमें नटखट नंदलाल के बाल स्वरूप ने अपनी माखन चोरी की अदाओं से दर्शकों को आनंदित कर दिया। बाल गोपाल के रूप में प्रस्तुत कलाकार ने अपनी चपल मुस्कान और हावभाव से पूरे मंच को जीवंत कर दिया।

इसके बाद श्रीकृष्ण चरित्र के विभिन्न प्रसंगों कंस वध, गोवर्धन पूजा और गोकुल की लीलाओं का चित्रण किया गया, जिसने भक्तिभाव से सराबोर वातावरण बना दिया। कार्यक्रम का चरम दृश्य रासलीला का अद्भुत मंचन रहा। श्रीकृष्ण और गोपियों के रास नृत्य ने दर्शकों को दिव्य आनंद की अनुभूति कराई। झंकारती पायल, भक्ति संगीत और सजीव अभिनय ने ब्रजभूमि की छवि को साकार कर दिया। दर्शक “राधे-कृष्ण” के जयघोष के साथ भावविभोर हो उठे।

समिति के अध्यक्ष डॉ. नौनीहाल सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस मंचन का उद्देश्य समाज में भक्ति, प्रेम और संस्कृति के मूल्यों को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि रासलीला जैसे आयोजन हमारे सनातन धर्म की जीवंत परंपरा का प्रतीक हैं, जो आज भी जनमानस को एकता और श्रद्धा के सूत्र में पिरोते हैं।

इस आयोजन में समिति संस्थापक श्री बालकिशन गुप्ता, प्रदीप कुमार शर्मा, अध्यक्ष डॉ. नौनीहाल सिंह कुशवाहा, लक्ष्मीकांत शर्मा, संरक्षक पंकज गुप्ता, सचिव गिर्राज प्रसाद पाठक, संतोष धाकरे, चौ. वीरेन्द्र सिंह, शेर सिंह कुशवाह, देवेंद्र गुप्ता, डॉ. पप्पू गहलौत, राजीव चतुर्वेदी समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मंचन प्रभारी पं. दिनेश चंद्र शास्त्री के कुशल निर्देशन में प्रस्तुत इस रामलीला आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण आस्था, भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img