Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

हरियाणा में भी डंके की चोट पर हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे – विज

 

चण्डीगढ, 28 मई -( कोमल रमोला )हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से विजयी होने वाली है और नरेन्द्र मोदी ‘‘इस बार 400 पार’’ के नारे के अंतर्गत आसानी से 400 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगें। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और डंके की चोट पर हम हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनाएंगें।

श्री विज आज यहां चण्डीगढ में विधानसभा में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।

*4 जून को पता चल जाएगा कि किसकी सरकार बनेगी- विज*

विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कांग्रेस के विजयी होने के ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बनाए रखने के लिए कई नेता झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने भूपेन्द्र सिंह हुडडा पर तंज कसते हुए कहा कि इस बारे में 4 जून को पता चल जाएगा और ज्यादा इंतजार भी नहीं हैं लेकिन 4 जून को आपने (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) कहां जाकर छुप ना यह आप (हुड्डा) देख लों।

*पोलिंग में अभी बैलेट पोलिंग भी जुडनी है और उसके बाद ही पता चलेगा – विज*

पोलिंग कम होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पोलिंग में अभी बैलेट पोलिंग भी जुडनी है और उसके बाद ही पता चलेगा। लेकिन मेरा मानना है कि मौसम अर्थात गर्मी भी पोलिंग कम होने का कारण रही है। आने वाले विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल मान लिया जाए, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनावों का फर्क पड़ता है और चुनावों में पॉजिटिव और नेगेटिव असर पडता है और पोजिटिव व नेगेटिव मार्किंग भी होती है।

*लोग कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुके है – विज*

गठबंधन के नेताओं के ब्यान कि मोदी जी जाने वाले हैं और गठबंधन सरकार बनाएगा, के संबंध में उन्होंने कहा कि दिल को बहलाने के लिए ये ख्याल अच्छा है। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुके हैं और कांग्रेस किसी के गले पर नहीं उतरती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले अमेठी से लड़ते थे और वहां से भागकर वायनाड चले गए और अब वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी लड रहे हैं इसका मतलब वह चुनाव में अपने आपको सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं और उन्हें विश्वास नहीं हैं कि वे वायनाड से जीतेंगें। उन्होंने राहुल गांधी से प्रश्न करते हुए कहा कि वे अपना बताएं कि वे दोनों जगह से चुनाव जीतेंगे, अगर दोनों जगह से जीतेंगे तो कौन सी सीट छोड़ेंगे क्योंकि लोग जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी अमेठी से भागे, वायनाड से भागे और इस बार वे देष से भागने वाले हैं।

*विज का कांग्रेस पर कटाक्ष- ‘‘न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी’’*

राहुल गांधी के अग्निवीर के संबंध में दिए गए ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि वे (राहुल गांधी) इस चुनाव में बहुत कुछ नहीं कर सकते और कुछ करने के लिए कम से कम 272 सांसद चाहिए। अगर पिछले चुनावों को देखा जाए तो इनके 50 से नीचे सांसद रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर इनके सहयोगी दलों के हस्ताक्षर नहीं हैं और इन्होंने कोई भी मिनिमम कार्यक्रम नहीं बनाया है। इनको (कांग्रेस) पता है कि हमने आना ही नहीं हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कहते हैं कि ‘‘न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी’’।

*ऐसी कोई गाली नहीं है जो इन्होंने (कांग्रेस) हमारे देष के प्रधानमंत्री को न दी हो – विज*

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री पर गलत शब्दों के प्रयोग करने के आरोप के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसी कोई गाली नहीं है जो इन्होंने (कांग्रेस) हमारे देष के प्रधानमंत्री को न दी हो। कभी कहा कि मौतों का सौदागर, कभी कुछ कहा, कभी कुछ कहा, आपको (कांग्रेस) बोलने का क्या अधिकार है। अगर आप मंच पर खड़े होकर मुजरा करेंगें तो उसको मुजरा ही कहेंगें।
————

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *