Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

मैंने बिजली फ्री की, भाजपा शासित राज्यों में सबसे महंगी बिजली है, फिर भी भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं – केजरीवाल

 

जालंधर/चंडीगढ़, 27 मई(कोमल रमोला )

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में ‘आप’ उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने आप उम्मीदवार के साथ रोड किया और लोगों से पवन टीनू को जीताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपने सभी पार्टियों को मौका देकर देख लिया। किसी ने भी आपके लिए कुछ नहीं किया और न ही संसद में आपके मुद्दों को उठाया। इस बार आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू को जिताएं। ये आपके बीच रहेंगे। आप 2:00 रात में भी इसे काम करवा सकते हो। ये आपके मुद्दों को संसद में उठाएंगे और आपके हक के लिए लड़ेंगे।

केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री की। वहीं भाजपा शासित राज्यों में सबसे महंगी बिजली है। फिर भी भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं। आप बताओ कि बिजली मुफ्त देने वाला भ्रष्टाचारी होता है या बिजली महंगी देने वाला?

उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी ने मुझे जेल भेज दिया। उन्हें डर था कि केजरीवाल अगर देशभर में प्रचार करेगा तो भाजपा को बहुत नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में तानाशाही फैला रखी है। इस बार ये जीत गए तो देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर देंगे। इसलिए इस बार भाजपा को हराना बेहद जरूरी है।

केजरीवाल ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि शाह पंजाब के लोगों को धमकी देकर गए हैं कि 4 जून को आप सरकार बर्खास्त कर देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। वह लोकतंत्र का कत्ल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग तानाशाह को बर्दाश्त नहीं करते। इसलिए आप अमित शाह अपने वोट से जवाब दे दो।

केजरीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आपने हमें 92 सीटें जिताकर हमारी सरकार बनाई। अब हमें 13 सांसद देकर केंद्र में मजबूत कर दो। फिर हम केंद्र सरकार से संबंधित सभी मुद्दों को सुलझाएंगे और पंजाब के सभी बकाया फंड जारी करवाएंगे। हमारे सांसद संसद में पंजाब की आवाज बनेंगे।

उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने अपील की और कहा कि भाजपा और अकाली दल को वोट करना, मतलब अपना वोट बर्बाद करना है। किसी अन्य पार्टी को भी वोट देने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कि राज्य में हमारी सरकार है। केन्द्र में भी हम मजबूत हो जाएंगे, फिर पंजाब का विकास दोगुनी गति से होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *