Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

किसानों की जन चेतना यात्रा ने भरा जोश

ा। गौतमबुद्ध नगर में किसानों का आंदोलन नए मोड़ पर पहुंच गया है। 14 अक्टूबर को होने वाले कलेक्ट्रेट के घेराव महापड़ाव की तैयारियों के मद्देनजर आज एक विशाल जन चेतना यात्रा का आयोजन किया गया।
किसानों की जन चेतना यात्रा ने भरा जोश

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में किसानों का आंदोलन नए मोड़ पर पहुंच गया है। 14 अक्टूबर को होने वाले कलेक्ट्रेट के घेराव महापड़ाव की तैयारियों के मद्देनजर आज एक विशाल जन चेतना यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ग्राम डाबरा, रामपुर, सिरसा और मायचा गांवों में पहुंची, जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

यात्रा के दौरान किसानों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इनमें 10 प्रतिशत प्लॉटों का वितरण, हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करना, आबादी की जमीनों की लीज बहाल करना, भूमिहीनों को दुकानों का आवंटन, युवाओं के लिए रोजगार नीति बनाना और नए कानून को लागू करना शामिल है। जन चेतना यात्रा के संयोजक शिशांत भाटी ने कहा कि यह किसानों की आर-पार की लड़ाई है। आंदोलन का यह तीसरा चरण है, जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सभी किसान एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पर दिन-रात का धरना देंगे।” उन्होंने सरकार पर 31 अगस्त को दाखिल की गई हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट को दबाकर रखने का आरोप लगाया। किसान सभा के जिला कोषाध्यक्ष अजय पाल भाटी ने रामपुर गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि किसान सभा, किसान परिषद, जय जवान जय किसान मोर्चा और किसान संघर्ष समिति ऐछर मिलकर इस महापड़ाव का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उपरोक्त मुद्दों का समाधान नहीं होगा, तब तक महापड़ाव समाप्त नहीं होगा।

यह लोग रहे मौजूद
विभिन्न गांवों में यात्रा का नेतृत्व स्थानीय नेताओं ने किया। सिरसा गांव में जोगिंदर प्रधान और मायचा गांव में यतेंद्र मैनेजर ने आगे बढ़कर नेतृत्व संभाला। यात्रा में गुरप्रीत एडवोकेट, यतेंद्र भाटी, संदीप भाटी, अशोक भाटी, मुकुल यादव, महेश प्रजापति, भगत सिंह चेची, अमित नागर, संजय नागर सहित सैकड़ों साथी शामिल हुए। अखिल भारतीय किसान सभा के गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने इस यात्रा को किसानों की एकजुटता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर का महापड़ाव किसानों की मांगों को लेकर एक निर्णायक मोड़ साबित होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *