कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला 2025 : एडीजी ने की बैठक, 25 थाने बनाए गए, क्षेत्र को 14 जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया

Hapur News : हापुड़ में मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला को लेकर मेला स्थल पर अस्थाई पुलिस लाइन के सभागार में शनिवार को बैठक आयोजित की, इस दौरान बैठक में डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौजूद रहे। एडीजी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला स्थल पर 25 थाने बनाए गए हैं और क्षेत्र को 14 जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरीके की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला आज से शुरू हो गया है और लगभग 6 नवंबर तक चलेगा। इस मेले में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। मेले में लगने वाले जाम की समस्या को लेकर उन्होंने बताया कि इस मेले में पूरे शहर को बसाया जाता है और रूपरेखा तैयार की जाती है। इसी तरीके से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस भी कई जिले से यहां बुलाई जाती है।

उन्होंने बताया कि इस मेले में श्रद्धालु ट्रैक्टर, बुग्गी, चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन सहित अन्य संसाधन से यहां पहुंचते हैं। इस सब बंदोबस्त के लिए पूरे प्रदेश से यहां फोर्स को तैनात किया गया है। जिसमें पीएसी, आरआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर कर्मी, कम्युनिकेशन की टीम शामिल है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 को लेकर हापुड़ के डीएम और एसपी के द्वारा महत्वपूर्ण तैयारी की गई है। इसको लेकर मेला परिसर में कई जगह होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं और लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ शनिवार को ब्रीफिंग हुई है। जिसमें जिले से सटे अमरोहा के एसपी, एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी, एडीएम रैंक के अधिकारी, एसडीएम रैंक के अधिकारी और सीओ रैंक के अधिकारी यहां रहे हैं।

इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एडीएम संदीप कुमार, सीडीओ हिमांशु गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार त्यागी, सीओ स्तुति सिंह, एसडीएम श्रीराम यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img