Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

डबवाली में जेजेपी को बड़ी सफलता, जनता अधिकार मोर्चा का दिग्विजय चौटाला को समर्थन

डबवाली में जेजेपी को बड़ी सफलता
डबवाली में जेजेपी को बड़ी सफलता, जनता अधिकार मोर्चा का दिग्विजय चौटाला को समर्थन

डबवाली में जेजेपी को बड़ी सफलता, जनता अधिकार मोर्चा का दिग्विजय चौटाला को समर्थन

जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला और नैना चौटाला ने दिग्विजय के लिए ग्रामीणों से की वोट की अपील

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 19 सितंबर। जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी गठबंधन के डबवाली से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला को उस समय बड़ी सफलता मिली जब जनता अधिकार मोर्चा ने दिग्विजय चौटाला को समर्थन देने का ऐलान किया। वीरवार को जनता अधिकार मोर्चा के प्रदेश प्रभारी करनैल सिंह ओढां और प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र सिंह सैकड़ों समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए। उन्होंने दिग्विजय चौटाला के समर्थन करते हुए ग्रामीणों से जेजेपी-एएसपी प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न गांवों में कांग्रेस को छोड़कर भी दर्जनों परिवारों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी की पटका पहनाकर उन्हें जेजेपी परिवार का सदस्य बनाया।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी की स्थापना पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की नीतियों व सिद्धांतों पर हुई है और आज पूरे हरियाणा में जेजेपी अपनी विशेष स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर डबवाली को विकसित डबवाली बनाएंगे। दिग्विजय ने कहा कि वे डबवाली की तस्वीर व तकदीर भी बदलने की मंशा रखते हैं और जनता उनका साथ दें।

वीरवार को डबवाली में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और विधायक नैना सिंह चौटाला ने भी दिग्विजय के लिए विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार किया और ग्रामीणों से वोट की अपील की। अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी-एएसपी उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने किसी भी संवैधानिक पद पर न रहते हुए भी सदैव डबवाली हलके के विकास की चिंता की। उन्होंने कहा कि दिग्विजय ने एक सामाजिक संस्था माध्यम से यहां के ग्रामीण अंचल में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं प्रदान की। अजय चौटाला ने कहा कि दिग्विजय के कारण डबवाली हलके के अधिकांश गांवों में ई-लाइब्रेरी की स्थापना, गौशालाओं में गायों की उचित देखरेख व बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य हुए है, ग्रामीण अपने क्षेत्र के विकास के लिए दिग्विजय को वोट देकर यहां से विजयी बनाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *