Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

JIMS Protest: सपा नेता के समर्थकों की तलाश में पुलिस, सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान

JIMS Protest: सपा नेता के समर्थकों की तलाश में पुलिस, सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान

नोएडा। जिम्स में हुए उपद्रव के मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब सपा नेता विकास प्रधान के समर्थकों की पहचान के लिए अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की संलिप्तता के ठोस साक्ष्य मिलेंगे, उनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जिम्स में आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सपा नेता विकास प्रधान और 19 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस का दावा है कि बुधवार रात सपा नेता के समर्थकों के अस्पताल पहुंचने के बाद ही माहौल बिगड़ा और उपद्रव की घटना हुई।

जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगा रही है कि 15 जून से 24 जून के बीच हड़ताल के दौरान विकास प्रधान और उनके समर्थक कितनी बार जिम्स पहुंचे, किन लोगों से मिले और उनकी गतिविधियां क्या रहीं।

इस बीच सोशल मीडिया पर आउटसोर्स कर्मचारियों की गिरफ्तारी को लेकर वायरल हो रहे वीडियो को पुलिस ने भ्रामक बताया है। कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी पर लौटकर शांतिपूर्वक काम करने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, उनके संबंध में यदि जिम्स प्रशासन की ओर से कोई कानूनी पहल की जाती है तो नियमानुसार उस पर विचार किया जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें