Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

JIMS Employees: जिम्स के आउटसोर्स कर्मचारियों ने फिर आंदोलन की दी चेतावनी, 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

JIMS Employees: जिम्स के आउटसोर्स कर्मचारियों ने फिर आंदोलन की दी चेतावनी, 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछला धरना खत्म हुए करीब एक माह होने वाला है, लेकिन उस दौरान दिए गए आश्वासनों के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 17 अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

कर्मचारियों के अनुसार, पिछली बार धरना समाप्त कराते समय अधिकारियों की ओर से उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। उन्हें बताया गया था कि उनकी समस्याओं और मांगों को शासन स्तर तक भेजा जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों का आरोप है कि एक माह बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई स्पष्ट निर्णय या ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

इससे आउटसोर्स कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से जिम्स में सेवाएं दे रहे हैं और संस्थान के कामकाज में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें रोजगार की सुरक्षा और भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति मिलनी चाहिए।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेना, आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा के आधार पर रखने और संस्थान में भविष्य में होने वाली भर्तियों में नियमानुसार छूट के आधार पर उन्हें शामिल करने की मांग शामिल है।

कर्मचारियों का कहना है कि पिछला आंदोलन अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था। उस समय उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 17 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उनका कहना है कि इस बार मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *