Jewar Accident: बस से उतरते समय सिर के बल गिरी महिला की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर की लापरवाही सामने आई

Jewar Accident: बस से उतरते समय सिर के बल गिरी महिला की मौत, ड्राइवर-कंडक्टर की लापरवाही सामने आई

नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राइवेट बस यात्री महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस में सफर कर रही महिला उतरने के दौरान असंतुलित होकर सिर के बल सड़क पर गिर गई। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात की है। लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में दिल्ली के हर्ष विहार निवासी पुष्पा शर्मा अपने बेटे के साथ यात्रा कर रही थीं। बस जैसे ही यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल के पास 39.5 माइल स्टोन, शिवा ढाबा के सामने पहुंची, वह अचानक खराब हो गई।

बस खराब होने पर ड्राइवर और कंडक्टर ने पहले यात्रियों से धक्का लगवाकर उसे स्टार्ट कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बस को किनारे रोक दिया गया। इसी दौरान जब यात्री नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक बस स्टार्ट हो गई और आगे बढ़ गई।

झटके के कारण पुष्पा शर्मा सिर के बल सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Noida Police की प्रारंभिक जांच में ड्राइवर और कंडक्टर की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जांच में पाया गया कि बस को बिना हैंडब्रेक लगाए स्टार्ट करने की कोशिश की जा रही थी, जिसके कारण वाहन अचानक आगे बढ़ गया और यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि यात्रियों से धक्का लगवाना भी गंभीर लापरवाही है, जबकि ऐसी स्थिति में यमुना एक्सप्रेसवे की टोल फ्री सहायता सेवा का उपयोग किया जा सकता था।

मृतका अपने बेटे के साथ लखनऊ रिश्तेदारी में गई थीं और रविवार सुबह दिल्ली लौटने वाली थीं, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img