Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

जेप्टो के स्टोर में लगी भीषण

ग्रेटर नोएडा में एक स्टोर में भीषण आग लग गई।
ग्रेटर नोएडा में एक स्टोर में भीषण आग लग गई।

अमर सैनी

नोएडा।ग्रेटर नोएडा में एक स्टोर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। करीब 2 से 3 घंटे का समय लगा। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन काफी रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

सोमवार सुबह बिसरख थाना क्षेत्र के एक मूर्ति गोल चक्कर के पास जेप्टो के स्टोर में अचानक से धुआं निकलना शुरू हो गया। जब तक आसपास के लोग को समझ पाते, तब तक स्टोर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही चारों अफरा तफरी का माहौल हो गया और इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इसके बाद करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग काफी भीषण थी जिसके चलते दो से तीन घंटे का समय इस आग पर काबू पाने में लगा। जेसीबी की मदद से स्टोर के ऊपर लगी हुई टीन शेड को भी हटाया गया और तब उस आग पर काबू पाया गया।जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक स्टोर में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है ,आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *