जीएसटी ऑफिसर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-41 में एक जीएसटी ऑफिसर ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि ऑफिसर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड किया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शनिवार रात की है।
मूल रूप से एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के पोंडरी निवासी 55 वर्षीय अनिल माथुर बुलंदशहर में
जीएसटी डिपार्टमेंट में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर बुलंदशहर में तैनात थे। वह परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-41 में रहते थे। शनिवार आधी रात को पारिवारिक विवाद के बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मृतक के पैतृक गांव और बुलंदशहर ऑफिस से लोग नोएडा पहुंचे।

शराब पीने पर होता था विवाद
शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार रात अनिल माथुर शराब पीकर घर आया। तभी घरवालों ने कुछ कहा। इसी बात पर विवाद हुआ और उसने अपने कमरे में जाकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस संबंध में नोएडा के एसीपी फर्स्ट प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से जानकारी ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img