Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Jaat Review: सनी देओल की दहाड़ से हिला थिएटर, इन 3 सीन पर फैंस बोले – ‘गदर काट दिया’

Jaat Review
Jaat Review: सनी देओल की दहाड़ से हिला थिएटर, इन 3 सीन पर फैंस बोले - 'गदर काट दिया'

Jaat Review: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर छा गई है। जानिए फिल्म के वो 3 धमाकेदार सीन जिन पर दर्शकों ने कहा – ‘गदर काट दिया’। जानें ट्विटर पर फैंस का रिएक्शन।

Jaat Review: सनी देओल की ‘जाट’ रिलीज, थिएटर में मचा बवाल

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘जाट’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फैंस दो साल से इस एक्शन धमाका फिल्म का इंतजार कर रहे थे। 2023 में ‘गदर 2’ से जबरदस्त कमबैक करने के बाद सनी देओल अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आए हैं।

हालांकि, रिलीज से पहले सिर्फ 37,000 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी, जिससे ओपनिंग को लेकर संदेह जताया जा रहा था। लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म को मिल रही भारी तारीफों ने माहौल बदल दिया है।

Jaat Review In Hindi Live Updates: जानें कैसी है सनी देओल की जाट, पढ़ें हिंदी रिव्यू | Jaat Review In Hindi Know how Sunny Deol randeep hooda Jaat Hindi review

Jaat Review: ‘जाट’ के ये 3 सीन्स बने चर्चा का विषय

 1. ट्रेन में चेन खींचने वाला एक्शन सीन

सनी देओल का यह सीन थिएटर में गूंजता है। चेन खींचकर दुश्मनों की बैंड बजाते हुए उनका दमदार डायलॉग – “अब जाट बोलेगा!” दर्शकों को सीट से उठा देता है।

 2. क्लाइमेक्स कोर्ट रूम ड्रामा

क्लाइमेक्स में जब सनी देओल कोर्ट में बोलते हैं – “सिस्टम नहीं बदलेगा, तो जाट बदलेगा!” – दर्शकों ने सीटियां और तालियां बजाकर थिएटर को स्टेडियम बना दिया।

जाट' X रिव्‍यू: सनी देओल ने 'गदर 2' के बाद फिर जीता दिल, इन 3 सीन्स को देख छूटे लोगों के पसीने, बोले- हिट है - jaat movie twitter review live updates

 3. भारत माता का जयकारा सीन

ये सीन दर्शकों को गदर 2 की याद दिलाता है। सनी देओल का ‘भारत माता की जय’ चिल्लाना और बैकग्राउंड में राष्ट्रगान सा संगीत – एकदम रोंगटे खड़े कर देता है।

Jaat Review: सोशल मीडिया पर फैंस बोले – “गदर काट दिया!”

X (ट्विटर) पर फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “सनी पाजी ने फिर गदर मचा दिया, जाट एकदम बवाल है।” विदेशों से भी वीडियो सामने आए हैं, जहां लोग थिएटर में झूमते और नाचते नजर आ रहे हैं।

’90s का सनी देओल वापस आ गया’

‘सनी पाजी, रणदीप हुड्डडा और विनीत ने गदर काट दिया’

एंट्री सीक्वेंस, बीच चेज़ सीन और इंटरवल ब्लॉक की तारीफ

Jaat Review: फिल्म की कास्ट और बजट

कास्ट – सनी देओल, रणदीप हुड्डा, राम्या कृष्णन, रेजिना कैसेंड्रा, उपेंद्र लिमये, विनीत कुमार सिंह और उर्वशी रौतेला।
बजट – रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग ₹100 करोड़ है।

Jaat Review: सेंसर बोर्ड ने लगाए 22 कट्स

CBFC ने 8 अप्रैल को फिल्म में 22 बदलाव करवाए और इसे U/A सर्टिफिकेट दिया। कुछ हिंसक दृश्यों को छोटा किया गया और गालियों को हटाया गया। एक बड़ा बदलाव – ‘भारत’ शब्द को ‘हमारा’ से रिप्लेस किया गया है।


‘जाट’ एक बार फिर सनी देओल के फैंस को वो एक्शन और इमोशन का धमाका दे गई है, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिल्म ने ये साबित कर दिया कि सनी देओल का देसी अंदाज़ अभी भी फुल चार्ज में है।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें