Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में जेवर पुलिस ने बीते दिन अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गैंग के सरगना की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि जेवर पुलिस की टीम सोमवार को चरौली अंडरपास के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा। पकड़े गए चोरों की पहचान यशवीर, धर्मेंद्र उर्फ लाला और टिंकू निवासी गांव भोलड़ा, जिला पलवल हरियाणा के रूप में हुई।

गैंग का सरगना राकेश फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग राज्यों से चोरी की गई छह बाइक बरामद की गई है। इनमें दो बाइक जेवर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थी। जबकि, एक हरियाणा और एक दिल्ली से चोरी की है। दो अन्य बाइक दूसरे राज्यों से चोरी की गई है। पुलिस इनके बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगा रही है। एडीसीपी ने बताया कि यह गैंग विभिन्न राज्यों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। हरियाणा में बेची जाती थी चोरी की बाइक पुलिस के मुताबिक सभी पकड़े गए आरोपी पलवल हरियाणा के रहने वाले हैं, लेकिन यह आसपास के राज्यों में जाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दूसरे राज्यों से चोरी की गई बाइक हरियाणा में बेची जाती थी। पुलिस का दावा है की गैंग के सरगना के गिरफ्तार होने के बाद चोरी की और बाइक भी बरामद की जाएंगी। भीड़भाड़ वाले इलाके से करते थे चोरी पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्य भीड़भाड़ वाले इलाके में जाकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसके लिए यह पहले रेकी करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति बाइक खड़ी करके जाता था तो गैंग का एक सदस्य उसके पीछे-पीछे चलता था। इसके बाद दूसरा आरोपी उसके बताए अनुसार बाइक चोरी कर आसानी से फरार हो जाता था। इसके बाद चोरी की बाइक का नंबर बदलकर उसे हरियाणा में ले जाकर बेच देते थे। 10 से 15 हजार में बेची जा रही थी बाइक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बाइक 10 से 15 हजार रुपए में बेच देते थे।

पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्य 50 से अधिक बाइक चोरी कर चुके हैं। हालांकि गैंग के सरगना के पकड़े जाने के बाद सही आंकड़े का पता चल सकेगा। दिल्ली, यूपी और राजस्थान में चोरी पुलिस के मुताबिक हरियाणा के बॉर्डर पर लगने वाले राज्यों के शहर और कस्बे इनके निशाने पर रहते थे। दिल्ली और यूपी के हरियाणा से सटे जिले में बदमाश सबसे अधिक वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम देते थे। पिछले दिनों से यह जेवर क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। हालांकि पुलिस की अभी तक की जांच में इनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है जो जिनके द्वारा जेवर क्षेत्र से चोरी की गई है। आशंका है कि ग्रेटर नोएडा से भी गैंग ने बाइक चोरी की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *