Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स का एक्सचेंज कार्यक्रम शुरू

Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा-उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स का एक्सचेंज कार्यक्रम शुरू

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के इन्फ्लूएंसर्स दल के वाहन को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड के लिए किया रवाना

रिपोर्ट कोमल रमोला
चंडीगढ़ , 29 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचकूला में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल के वाहन को फ्लैग ऑफ कर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के दोनों दलों को दोनों प्रदेशों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देखने तथा उनका गहनता से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, वे इन विकास कार्यों से लोगों के जीवन में आए वास्तविक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इससे पूर्व दोनों दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा और राष्ट्रसेवा की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है और आज दुनिया के अनेक देश भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश में जहां सड़कों का जाल बिछने से यातायात के समय में भारी कमी आई है, वहीं नए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की स्थापना से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं और शेष जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप कुरुक्षेत्र की पावन धरा से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार हुआ है।

उत्तराखंड के इन्फ्लूएंसर्स का दल हरियाणा में विभिन्न स्थानों का दौरा कर महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अध्ययन करेगा। इसमें हिसार एयरपोर्ट, राखीगढ़ी, हाइड्रोजन ट्रेन, अटल लाइब्रेरी चुलकाना, सरस्वती उद्गम स्थल, हथनीकुंड, कलेसर, शहीद स्मारक अंबाला, एम्स झज्जर, बाढ़सा, रोहतक एलिवेटेड ट्रैक, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक, सिख म्यूजियम, दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा हाईवे, आईएमटी खरखौदा और कर्ण लेक जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं स्थान शामिल हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश सचिव विकास दहिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, रंजीता मेहता और विधु रावल उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें