Indian Army Leadership Change: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, सेना को मिला नया नेतृत्व

Indian Army Leadership Change: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, सेना को मिला नया नेतृत्व

नई दिल्ली में भारतीय सेना के शीर्ष नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ पीवीएसएम, एवीएसएम ने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार संभाल लिया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, वे चार दशकों से अधिक के समृद्ध सैन्य अनुभव के साथ इस अहम जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेन्स अकादमी के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त किया था। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्रों में आर्मर्ड रेजिमेंट, विकसित क्षेत्रों में आर्मर्ड ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स का सफल नेतृत्व किया है।

सेना के आधुनिकीकरण और क्षमता विकास में भी उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने लॉन्ग टर्म इंटीग्रेटेड पर्सपेक्टिव प्लान और सेना के आधुनिकरण रोडमैप को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भविष्य की सैन्य रणनीतियों को दिशा मिली।

लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नति के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली और इसके बाद दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफल संचालन किया। उन्होंने साउथ वेस्टर्न कमांड और साउदर्न कमांड दोनों की कमान संभालकर एक दुर्लभ उपलब्धि भी हासिल की।

अपने करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण स्टाफ और रणनीतिक पदों पर भी सेवाएं दी हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्र आर्मर्ड ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन में ऑपरेशंस ऑफिसर, आर्मी मुख्यालय में असिस्टेंट मिलिट्री सेक्रेटरी और डायरेक्टर जनरल डिसिप्लिन, सेरेमोनियल एंड वेलफेयर जैसे पद शामिल हैं।

प्रशिक्षण के दौरान भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जूनियर कमांड कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में उन्हें ‘बेस्ट ऑल राउंड स्टूडेंट ऑफिसर’ के मेडल से सम्मानित किया गया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img