Independence Day: डीडी हिमाचल और आकाशवाणी पर प्रसारित होगा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का संदेश

Independence Day: डीडी हिमाचल और आकाशवाणी पर प्रसारित होगा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का संदेश

शिमला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस संदेश आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त 2026 को शाम 8 बजे आकाशवाणी शिमला से प्रसारित होगा। इसके साथ ही एफएम शिमला, हमीरपुर और धर्मशाला के अलावा आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से भी मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

वहीं, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री का संदेश दूरदर्शन केंद्र शिमला से प्रसारित किया जाएगा। इसका प्रसारण सुबह 9:30 बजे होगा। यह संदेश प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता के संदेश के तुरंत बाद प्रसारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश में प्रदेशवासियों के लिए सरकार की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों और राज्य के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिए जाने की उम्मीद है।

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img