Income Tax Raid : दो दिन की जांच में 12 करोड़ रुपये की हेराफेरी पकड़ी, नोएडा के अग्रवाल स्वीट्स शामिल

Income Tax Raid : दो दिन की जांच में 12 करोड़ रुपये की हेराफेरी पकड़ी, नोएडा के अग्रवाल स्वीट्स शामिल

नोएडा, 10 मार्च : नोएडा में अग्रवाल स्वीट्स की दो दुकानों पर आयकर विभाग ने दो दिन में कार्रवाई करते हुए करीब 12 करोड़ रुपये की वास्तविक बिक्री छिपाने की जानकारी पकड़ी। आयकर सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई फूड और बेवरेज क्षेत्र में कर चोरी के पैटर्न की जांच के तहत हुई थी, जिसमें नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और लखनऊ सहित अन्य क्षेत्रों के रेस्टोरेंट और खानपान से जुड़े स्थान शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में शुरू की गई जांच में पता चला कि कई रेस्टोरेंट बड़ी संख्या में बिल डिलीट कर रहे थे और बिक्री कम दिखाने के लिए रिकॉर्ड में बदलाव कर रहे थे। आयकर विभाग ने इस डेटा का विश्लेषण एआई-आधारित टूल्स की मदद से किया, जिसमें पेट-पूजा नामक इलेक्ट्रॉनिक एप्लिकेशन का उपयोग किया गया। जांच में सामने आया कि यह गड़बड़ी पिछले चार-पांच वर्षों से चल रही थी।

अब विभाग ने टैक्स वसूलने के साथ-साथ जुर्माना और कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। अलग-अलग वर्षों का टैक्स और जुर्माना अलग निर्धारित किया जाएगा। आयकर विभाग ने बताया कि वह स्वैच्छिक अनुपालन और भरोसे पर आधारित व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है। इसके तहत ‘सक्षम नज’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें करदाताओं को अपनी गलतियों को सुधारने का अवसर दिया जा रहा है। इसके अनुसार रेस्टोरेंट्स को 31 मार्च 2026 तक अपने आयकर रिटर्न अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

अभियान के पहले चरण में देशभर के करीब 63 हजार रेस्टोरेंट्स को ई-मेल और संदेश भेजे जाएंगे, ताकि वे एआई-आधारित डाटा विश्लेषण से पकड़ी गई गलतियों को स्वेच्छा से सुधार सकें। आयकर सूत्रों ने स्पष्ट किया कि पेट-पूजा ऐप बनाने वाली कंपनी से कोई गड़बड़ी नहीं मिली। ऐप केवल कारोबारियों को दिया गया था और गड़बड़ी व्यवसायी अपने स्तर पर कर रहे थे। जैसे ही एक माह पूरा होता था, वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड हटाया जाता था।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल कर चोरी की घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि व्यवसायियों को स्वैच्छिक अनुपालन के लिए प्रेरित करने में भी मदद मिलेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img