Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुभारंभ : जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे मौजूद, विशेष आरती में भाग लिया

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में महाभारत कालीन पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुक्रवार को जिले प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत ढंग में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया भी मौजूद रहे। इसके बाद शांति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोड़ते हुए गंगा किनारे पर पहुंचकर हवन पूजन करते हुए गंगा मैया की विशेष आरती में भाग लिया।

दरअसल, योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार के देर शाम को गढ़ गंगा किनारे आयोजित हो रहे पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले का फीता काटकर विधिवत ढंग में शुभारंभ किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, एमएलसी सत्यपाल सैनी, पूर्व मंत्री मदन चौहान, पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी, भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राजू, प्रमोद जिंदल, भूमि विकास बैंक चेयरमैन सुभाष प्रधान, पुष्पेंद्र रावत, योगेंद्र तंवर के साथ मिलकर पंडित गोविंद शर्मा शास्त्री द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा मैया के जयकारे लगाए।

इसके उपरांत मेले के सदर गेट पर डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एचपीडीए वीसी नितिन गौड़, जिला पंचायत एएमए शिशुपाल शर्मा, मेलाधिकारी श्रीराम यादव, मेला सीओ स्तुति सिंह, इंस्पेक्टर मनोज बालियान, मेला प्रभारी नीरज कुमार समेत विभिन्न विभागों से जुड़े आला अधिकारियों के साथ मिलकर शांति और सौहार्द के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए।

मेला का शुभारंभ करने के बाद प्रभारी मंत्री पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों समेत जन प्रतिनिधियों के साथ गंगा तट पर पहुंचे। जहां पंडित गोविंद शास्त्री और विनोद शास्त्री द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहूति देकर मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने गंगा किनारे चल रही गंगा मैया की विशेष आरती में भाग लेकर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना भी की।

इस दौरान मंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले को और भी भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है, जिसके चलते सीएम योगी ने रविवार को हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही पुलिस प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक कर श्रद्धालुओं को और भी बेहतर सुविधा मुहैया कराते हुए सुरक्षा पूरी तरह चाक चौबंद करने की हिदायत दी थी।

डीएम अभिषेक पांडेय ने कहा कि गढ़ गंगा का कार्तिक पूर्णिमा मेला एतिहासिक और विशेष पौराणिक महत्व रखता है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, दुकानदारों समेत अन्य लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें