मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सिख समाज के 300 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सिख समाज के 300 से अधिक लोगों ने थामा भाजपा का दामन

मुख्यमंत्री ने पटका पहनाकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 26 जुलाई – हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की कतार लंबी होती जा रही है। इस कड़ी में आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रवक्ता रहे कंवलजीत अजराना, कुरुक्षेत्र सहित सिख समाज के 300 से अधिक लोगों ने अन्य दलों से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थामा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में कंवलजीत अजराना कुरुक्षेत्र सहित भूपेंदर सिंह असंध, दिलबाग सिंह विर्क और विवेक बहल ने भी बीजेपी ज्वाइन की।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने उपरांत कंवलजीत अजराना, कुरुक्षेत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज के कल्याण और उन्हें मान-सम्मान देने की दिशा में अनगिनत कार्य किये हैं जिसमे करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खुलवाना और साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस घोषित करना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि सिख समाज आज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार श्री भारत भूषण बत्रा, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पब्लिसिटी एडवाइजर श्री तरुण भंडारी, मीडिया सचिव श्री प्रवीण अत्रेय सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img