Girl Molested In Noida: नोएडा में बारिश में भीग रही लड़की के साथ मनचलों ने की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने नहीं की कार्रवा

नोएडा में बारिश में भीग रही लड़की के साथ मनचलों ने की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता ने खुद अपनी वीडियो बनाकर अपनी आपबीती बताई है. य़ुवती का ये भी आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को दर्ज नहीं किया, जिसके बाद उसने खुद अपनी वीडियो बनाई. फिलहाल युवती की वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आपबीती बता रही है. बता दें कि पीड़िता पेशे से आर्किटेक्ट है. ये घटना उस समय की है, जब पीड़िता बारिश में नहाने के लिए आई थी. तभी उसके साथ युवक ने छेड़खानी की. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

वीडियो में युवती ने बताया कि, बीते दिनों वह बारिश में नहाने के लिए बाहर आई थी. इस दौरान एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता का आरोप है कि कई बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया. बता दें कि युवती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई है और पुलिस ने केस दर्ज किया है. बता दें कि पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले में हरकत में आई है. पुलिस द्वारा केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है. पुलिस घटना स्थल के पास स्थित सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. मामले की जांच जारी है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img