Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

जोधपुर में इंसानियत शर्मसार, 45 साल के शख्स ने की 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में इंसानियत शर्मसार, 45 साल के शख्स ने की 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षाबंधन से एक दिन पहले अपणायत का शहर जोधपुर रो पड़ा. यहां तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत से हर कोई सन्न रह गया. करीब 45 साल के शख्स ने इस मासूम बच्ची के साथ जो हैवानियत की वह दिल को दहला देने वाली है. उसके होंठ और पीठ पर चोट के निशान हैं. पीड़िता को सुबह खून से सनी ओढ़ने में लिपटी मिली. उसे गंभीर हालत में उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

चारा बेचने वाली को ओढ़ने में लिपटी बच्ची सड़क पर पड़ी मिली

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी लाभु राम के अनुसार पीड़िता रविवार को सुबह चारा बेचने वाली महिला को ओढ़ने में लिपटी एक बालिका सड़क पर पड़ी मिली. उसके बाद पुलिस को इत्तला दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. बाद में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जांच पड़ताल कर उसके माता पिता को सूचना दी गई.

रात करीब 2 बजे रेप की वारदात को अंजाम दिया

एडीसीपी के अनुसार मासूम बच्ची के साथ शनिवार रात करीब 2 बजे रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने बाद में इलाके के सीसीटीवी कैमरों फुटेज खंगाले तो सामने आया कि एक शख्स बच्ची को गोद मे उठाकर ले जा रहा है. फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलााश कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी हरीश सिंधी (45) चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 21 सेक्टर का रहने वाला है. आरोपी फिलहाल जोधपुर के घंटाघर इलाके में चाय की दुकान पर काम करता है.

आरोपी आदतन शराबी है

आरोपी आदतन शराबी है. इसके चलते उसका 19 साल का बेटा और पत्नी उससे अलग रहते हैं. पूर्व में आरोपी कपड़े और चाय की दुकान पर काम करता था. रेप के बाद दोपहर तक आरोपी की मोबाइल लोकेशन सरदारपुरा में आ रही थी. उसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए तो आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया. लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को घंटाघर से दबोच लिया. वह वहां चाय की दुकान पर काम कर रहा था. पीड़िता के माता-पिता झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं. फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *