उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हाईवे पर कार सवार युवकों ने की स्टंटबाजी, खिड़की पर बैठकर डांस करते दिखे युवक

Hapur News : (शाहरुख़ खान) ट्रैफिक नियम लोगों को सुरक्षा देने के लिए बनाए गए हैं। अगर आप नियमों का उल्लंघन करते है तो पुलिस चालान की कार्रवाई करती है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे-9 पर एक चलती कार में सवार युवकों ने खतरनाक स्टंटबाजी की, जिसमें युवक खुलेआम स्टंट करते नजर आए। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने चालान की कार्रवाई की।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सोमवार को जिले में नवयुवकों का एक स्विफ्ट कार पर स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो में तीन युवक कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट करते नजर आ रहें हैं। उन्हें जरा भी डर नहीं की पलक झपकते ही उनकी जान जा सकती है। किसी ने पुरे प्रकरण की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। जिसका ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लिया और कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के मालिक का पता लगाया और कार्रवाई करते हुए 18 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया।

क्या बोले यातायात प्रभारी

टीआई छविराम ने बताया कि इस तरह के स्टंट लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है। इन स्टंट की वजह से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।हापुड़ में इस तरह के स्टंट के वीडियो पहले भी सामने आए हैं। तेज रफ्तार से चलती गाड़ियों की वजह से कई हादसे भी होते हैं। इससे पहले भी हापुड़ ट्रैफिक पुलिस इस तरह की घटनाओं पर चालान काट चुकी है।साथ ही गाड़ियों की सीज भी किया जा चुका है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img