Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: अवैध मिट्टी खनन की शिकायत लेकर डीसीपी से मिले ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की मांग

Greater Noida: अवैध मिट्टी खनन की शिकायत लेकर डीसीपी से मिले ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खादर गांव में यमुना नदी से कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। इसको लेकर मकनपुर बांगर और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीसीपी से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार, रामपुर खादर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। आरोप है कि इस काम में कई जेसीबी मशीनों और दर्जनों डंपरों का इस्तेमाल हो रहा है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से गांव के रास्ते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि खनन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान एक विद्युत खंभा भी टूट गया था। इसके कारण गांव में करीब दो दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से न केवल सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है।

शिकायत में ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि खनन में इस्तेमाल होने वाले कई डंपरों पर नंबर प्लेट नहीं लगी होती हैं। आरोप है कि ये वाहन देर शाम से सुबह तक तेज गति से सड़कों पर चलते हैं। इससे गांव के लोगों और सड़क से गुजरने वाले अन्य राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित पुलिस चौकी की कथित भूमिका और संभावित मिलीभगत के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी शिकायत किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में कथित अवैध खनन पर रोक लगवाना, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से बचाना और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ग्रामीणों ने डीसीपी से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। डीसीपी ने ग्रामीणों को मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब ग्रामीणों की नजर जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें