Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के तिलपता में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कॉलोनी, चला बुलडोजर

Geater Noida

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के तिलपता में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कॉलोनी, चला बुलडोजर

रिपोर्ट: अजीत कुमार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तिलपता क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कॉलोनी प्राधिकरण की जमीन पर बिना किसी अनुमति के विकसित की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान करीब 22 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, यह जमीन उनकी प्लानिंग में थी, लेकिन भू-माफियाओं ने यहां अवैध प्लॉटिंग कर भोले-भाले लोगों को ठगने की कोशिश की। सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

Greater Noida: बुलडोजर चलते ही कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया

बुलडोजर चलते ही कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों को भी समझाया गया कि बिना प्राधिकरण की अनुमति के खरीदी गई जमीन पर किसी तरह का निर्माण अवैध माना जाएगा। सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में प्राधिकरण की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें