Hyderabad-Bangalore Bus Accident: हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, 32 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Hyderabad-Bangalore Bus Accident: हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, 32 लोगों की जिंदा जलकर मौत

आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज़ रफ्तार बाइक के बस से टकराने के बाद वोल्वो बस में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार यात्रियों की चीखें सुनाई दीं और कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी बस को घेर लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 32 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ सेकंडों में बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। बस में सवार केवल 12 लोग ही किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। बचाव दल ने बस के अंदर फंसे शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया। आग की भयावहता इतनी थी कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस भीषण हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने राहत राशि की घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस भीषण बस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में लगी आग में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।”

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img