Human Trafficking Rescue: AHTU-SSB ने नाबालिग लड़की को अपराधियों के चंगुल से बचाया

Human Trafficking Rescue: AHTU-SSB ने नाबालिग लड़की को अपराधियों के चंगुल से बचाया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

मानव तस्करी रोधी इकाई AHTU-SSB 47वीं वाहिनी और सहयोगी एनजीओ की सतर्कता के कारण एक नाबालिग लड़की को मोहम्मद अरमान ऊर्फ गोलू और इकबाल अंसारी ऊर्फ सोनू के चंगुल से सुरक्षित बचाया गया। सीमा क्षेत्र में निगरानी के दौरान भारत से नेपाल जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों को मैत्री ब्रिज, रक्सौल के पास रोका गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने लड़की को अपनी बहन बताते हुए नेपाल में रिश्तेदार के घर जाने की बात कही। लेकिन उनके बयान संदिग्ध प्रतीत हुए और AHTU-SSB टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, स्वच्छ रक्सौल संस्था और ग्राम नियोजन केंद्र की सहायता से तीनों को अलग-अलग कर पूछताछ और काउंसलिंग की गई।

जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग लड़की रानी कुमारी (बदला हुआ नाम) बिहार के थाना पताही, मोतिहारी की रहने वाली है और हिंदू समुदाय से संबंधित है। आरोपी मोहम्मद अरमान नेपाल के थाना वीरता, जिला परसा और इकबाल अंसारी नरकटियागंज, बिहार के थाना शिकारपुर से हैं। मोहम्मद अरमान ने “गोलू” नाम से फर्जी पहचान बनाकर TikTok ऐप के माध्यम से करीब चार माह पहले लड़की से दोस्ती की थी और बाद में शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

लड़की ने बाद में आरोपी मुस्लिम समुदाय से होने की जानकारी पाई, लेकिन तब तक वह उनके झांसे में आ चुकी थी। आरोपियों ने लड़की को बहला-फुसलाकर मोतिहारी बस स्टैंड तक लाया और भारत से नेपाल ले जाने की योजना बनाई।

AHTU टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण नाबालिग को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया गया और उनकी साजिश को विफल कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों और लड़की को हरैया थाना सुपुर्द किया गया, जहां आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस रेस्क्यू अभियान में AHTU प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार, सहायक उप निरीक्षक ख़ेम राज, हवलदार अरविंद द्विवेदी, सिपाही साधना सिन्हा, अंजू मोहन, प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर से आरती कुमारी और राज गुप्ता, स्वच्छ रक्सौल संस्था से रंजीत सिंह और साबारा खातून, ग्राम नियोजन केंद्र से अरविन्द पांडे और रेखा देवी मौजूद रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img