Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Kanpur Fire: कानपुर की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने पाया काबू

Kanpur Fire: कानपुर की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने पाया काबू

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग शहर के पंजाब पेंट्स नामक प्रतिष्ठान में लगी, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

कानपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब पेंट्स की फैक्ट्री में आग भड़क गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने त्वरित कदम उठाते हुए विभिन्न फायर स्टेशनों से सात दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तो देखा गया कि फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर स्थित पैकिंग सेक्शन में आग लगी हुई थी, जहां भारी मात्रा में ज्वलनशील सामान मौजूद था।

दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए आग को तेजी से फैलने से रोका और लगातार कोशिशों के बाद कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि समय पर कार्रवाई होने के कारण आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में नहीं फैल सकी और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि फायर डिपार्टमेंट की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रण में रखा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें