ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, स्कूल की छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, स्कूल की छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक खबर है। एनटीपीसी दादरी क्षेत्र में आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह एनटीपीसी दादरी के पटाड़ी गांव में एक छात्रा स्कूटी से स्कूल जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक छात्रा डीएवी स्कूल एनटीपीसी की विद्यार्थी थी। स्थानीय निवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का जिम्मेदार ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img