Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hapur News : हापुड़ पुलिस लाइन में होली का जश्न, पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

Hapur News : शाहरुख़ खान/शनिवार को मेरठ रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाईन्स में होली के अगले दिन रंगों का अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां पुलिसकर्मियों ने अपनी परंपरा को निभाते हुए पूरे जोश और उल्लास के साथ होली मनाई। ड्यूटी के दौरान आम जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों ने एक दिन बाद अपनी बारी का इंतजार खत्म किया और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया।

वर्षों से चली आ रही परंपरा

बता दें कि होली पर्व पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के बाद पुलिसकर्मी अगले दिन खुद के लिए यह समय निकालते हैं और यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जहां पहले होली पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करते हैं और फिर अगले दिन रंगों के इस पर्व का आनंद लेते हैं। इस बार भी पुलिस लाइन में होली पर्व को मनाने के लिए खास तैयारियां की गई थीं, ताकि सभी पुलिसकर्मी बिना किसी बाधा के इस खुशी को मना सकें। इस खास मौके पर सभी पुलिसकर्मी जिले के कप्तान के बंगले पर पहुंचे और ढ़ोल नगाड़ो के साथ एसपी को बंगले से पुलिस लाईन लेकर पहुंचे।

जमकर थिरके पुलिकर्मी

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिसकर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और उनके उत्साह में शामिल हुए। पुलिस लाइन में ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी अधिकारी और जवान झूमते नजर आए। इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे के साथ रंगों में सराबोर होली मनाई। रंगों की होली के बीच जब होली के पारंपरिक गीत बजे, तो जवानों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इसी दौरान एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी अपने जवानों का साथ दिया और होली के गीतों पर जमकर थिरके। उनके इस अंदाज ने जवानों को और उत्साहित कर दिया, और पूरा पुलिस लाइन रंगों और संगीत के सैलाब में डूब गया।

जोड़ी बनी चर्चा का विषय

जिले में पुलिसकर्मियों के लिए एक नई मिसाल पेश करने वाले दो अधिकारी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक और बाबूगढ़ थाना प्रभारी की जोड़ी ने न केवल अपराध को नियंत्रित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है, बल्कि अपनी अनोखी शैली से भी लोगों को प्रभावित किया है। इन दोनों की जोड़ी अब जिले में एक ब्रांड बन चुकी है, जिसे लोग और अधिकारी दोनों ही सराहते नजर आते हैं। होली के मौके पर हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर और बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने कुछ ऐसा किया, जिससे न केवल लोगों को हैरान किया बल्कि पूरी पुलिस महकमे को भी गर्व महसूस कराया।

एकता का प्रतीक

विजय गुप्ता और आशीष पुंडीर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह को उनके आवास से अनोखे अंदाज में डोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों के साथ परेडिया स्टाइल में लेकर रिजर्व पुलिस लाइन्स पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एक जैसी रंग-बिरंगी पगड़ी बांधने के साथ-साथ कुर्ता-पजामा और जुते पहन रखे थे। जो उनके सामूहिकता और एकता का प्रतीक बन गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें