Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावMeerut News : आशा सिंह ने मास्टर्स एथलेटिक्स में जीता गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयनHapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्री

Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा

Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा

शिमला, 5 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के बैरागढ़ स्थित देहग्रां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के साथ सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं और वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को करीब से समझना है। इन जानकारियों के आधार पर बजट में आवश्यक बदलाव किए जाते हैं और क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और गांवों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा को सतत आजीविका के प्रमुख साधनों के रूप में चिन्हित किया है। उन्होंने बताया कि होम-स्टे स्थापित करने, उनका विस्तार करने अथवा उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये तक के निवेश पर प्रदेश सरकार की ओर से 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार सौर ऊर्जा योजना के तहत निजी भूमि पर 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक के सोलर पैनल स्थापित करने के लिए जनजातीय क्षेत्रों में 5 प्रतिशत और गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 250 किलोवाट से 1 मेगावाट तक की क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए यदि कोई व्यक्ति बैंक से ऋण लेता है, तो उस पर लगने वाले 9 प्रतिशत ब्याज में से 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करना है। सरकार चाहती है कि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के लोग अपनी निजी भूमि का उपयोग करके आय के स्थायी साधन विकसित कर सकें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि राज्य सरकार अगले महीने से ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करेगी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थियों को 300 यूनिट निःशुल्क बिजली और स्वास्थ्य बीमा कार्ड के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत बैरागढ़ की 182 पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500-1,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बैरागढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई से संबद्ध करने की भी घोषणा की। इस घोषणा से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांग पत्र लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त सभी जायज जन-शिकायतों का निपटारा त्वरित और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं को गंभीरता से लेने और उनके समाधान में अनावश्यक देरी नहीं करने को कहा। दुर्गम और पिछड़े माने जाने वाले चुराह क्षेत्र के देहग्रां में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों, महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र भारद्वाज, कांग्रेस महासचिव यशवंत खन्ना, हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली भट्ट, कांग्रेस नेता प्रकाश बटाली, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान भूपिंदर ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें