Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्री श्री रविशंकर से की भेंट, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई चर्चा

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्री श्री रविशंकर से की भेंट, प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण पर हुई चर्चा

बेंगलुरु, 20 मई : सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बेंगलुरु में आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और गौसेवा में भाग लिया।

बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है और प्राकृतिक तरीके से उगाई गई फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य भी दिया जा रहा है। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को रसायनमुक्त खाद्य उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘गोपाल योजना’ के तहत निजी गौ-सदनों में आश्रित गौवंश के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति गौवंश प्रतिमाह कर दी है। इसके अलावा बजट 2026-27 में बेसहारा गौवंश के पुनर्वास और संरक्षण के लिए कई नए प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में हाल के वर्षों में कई गौ-अभ्यारण्य और बड़े गौ-सदनों की स्थापना की गई है। साथ ही प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों और इच्छुक उद्योग समूहों को सरकारी गौ-सदनों या गौ-अभ्यारण्यों को गोद लेने की अनुमति देने की योजना भी बनाई गई है।

श्री श्री रविशंकर ने हिमाचल सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इन पहलों को समाज और पर्यावरण के लिए सकारात्मक कदम बताया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img