Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Himachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, दून क्षेत्र को मिलेंगी नई विकास परियोजनाएं

Himachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, दून क्षेत्र को मिलेंगी नई विकास परियोजनाएं

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समावेशी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की योजनाओं का समान लाभ पहुंचाना है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री ने यह बात सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक मांगों और आवश्यकताओं से अवगत कराया तथा कई नई परियोजनाओं के लिए सहयोग का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इन दोनों क्षेत्रों में व्यापक सुधार और आधुनिकीकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और सरकार योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि दून विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ समय के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इनमें बद्दी में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय की स्थापना, 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल का निर्माण तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंडल की स्थापना प्रमुख हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठ्यक्रम लागू कर शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला रही है। दून विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालयों में पहले ही सीबीएसई पैटर्न लागू किया जा चुका है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कम शुल्क में निजी विद्यालयों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि अन्य आवश्यक पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षण व्यवस्था से सुसज्जित कर विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर विधायक राम कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दून विधानसभा क्षेत्र में सात नए सरकारी कार्यालय स्थापित किए गए हैं तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी सभी प्रमुख घोषणाओं को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दून क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में आधुनिक स्टेडियम के निर्माण और सड़क अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को दून विधानसभा क्षेत्र के दौरे के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और दून विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी हिस्सों में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें