Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

हिमाचल को बच्चों के आधार नामांकन और आधार आधारित प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमाचल
हिमाचल को बच्चों के आधार नामांकन और आधार आधारित प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमाचल को बच्चों के आधार नामांकन और आधार आधारित प्रमाणीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

गोकुल बुटेल ने मुख्यमंत्री को भेंट किए पुरस्कार

शिमला 16 अप्रैल, 2025

हिमाचल प्रदेश को बच्चों के लिए उच्चतम आधार नामांकन दर प्राप्त करने और आधार आधारित प्रमाणीकरण के लिए तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने में हिमाचल प्रदेश को देश में अग्रणी स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ये पुरस्कार प्रस्तुत किए।

ये पुरस्कार हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा आयोजित ‘आधार संवाद’ कार्यक्रम के दौरान डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने प्राप्त किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह मान्यता प्रदेश की सार्वभौमिक आधार कवरेज सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है, जिसका उद्देश्य सबसे कम उम्र की जनसंख्या का आधार कवरेज सुनिश्चित करना है। डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग की विस्तृत कार्ययोजना और व्यापक रणनीति ने इस मील पत्थर को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय स्तर का ये पुरस्कार हिमाचल प्रदेश की सार्वभौमिक आधार कवरेज प्राप्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें इसकी बाल जनसंख्या पर विशेष बल दिया गया है। राज्य ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के बीच 64 प्रतिशत की प्रभावशाली आधार कवरेज की उपलब्धि हासिल की है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

श्री सुक्खू ने कहा कि डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग ने राज्य के स्कूलों में विशेष आधार नामांकन शिविर लगाकर सुनिश्चित किया, जिससे स्कूल के बच्चों तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित हुई। जिला प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों के साथ मजबूत और सक्रिय समन्वय के फलस्वरूप यह अभियान सफल रहा। इसके अतिरिक्त जागरूकता अभियानों ने समुदायों को बाल आधार नामांकन के लाभों के बारे में शिक्षित किया और जमीनी स्तर पर टीमों ने लोगों को जागरूक किया।

मुख्यमंत्री ने विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और विभाग को डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से राज्य में अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन सुलभ बनाकर लोगों को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार के ये प्रयास लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उच्चतम उपयोग की प्रतिबद्धता को इंगित करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय सम्मान हिमाचल प्रदेश सरकार और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग की दूरदर्शिता, समर्पण और प्रभावी कार्यान्वयन रणनीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राज्य की नवोन्मेषी पहल विशेष रूप से जन्म के समय आधार नामांकन का एकीकरण, सार्वभौमिक आधार कवरेज के लिए सरकार के प्रयास अन्य राज्यों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रही है। हिमाचल प्रदेश ने बाल आधार नामांकन में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश सरकार लोगों को प्रतिबद्धता से डिजिटल प्रौद्योगिकी के लाभ प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस ) गोकुल बुटेल ने कहा कि इस सफलता का आधार जन्म के समय आधार नामांकन का सक्रिय एकीकरण रहा है। एक रणनीतिक पहल के माध्यम से, हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक डिलीवरी प्वाइंट को एक नामित, नजदीकी आधार आपरेटर के साथ सावधानीपूर्वक जोड़ा गया है। ये ऑपरेटर नियमित रूप से संस्थानों का दौरा करते हैं, जिससे माता-पिता को स्वास्थ्य सुविधा के भीतर ही जन्म के तुरंत बाद अपने नवजात शिशुओं को आधार के लिए पंजीकृत करने का एक सहज और सुविधाजनक अवसर मिलता है। विभाग के इस प्रयास से बच्चों को उनके शुरुआती चरण में ही आधार नामांकन में शामिल करके नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

श्री बुटेल ने इस अवसर पर डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस द्वारा तैयार 2024-25 के लिए वार्षिक रिपोर्ट कार्ड भी मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्रांति लाने और विशेष रूप से हिम परिवार जैसी पहल के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की, जिससे राज्य में कल्याण और सामाजिक परिदृश्य में व्यापक सुधार हो रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव, डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस राखिल काहलों, डिजिटल टैक्नोलॉजीज़ एंड गवर्नेंस विभाग के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल, अतिरिक्त निदेशक राजीव शर्मा और संयुक्त निदेशक अनिल सेमवाल भी उपस्थित थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें