Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Gujarat Helicopter Crash: पोरबंदर में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत, कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

पोरबंदर एयरपोर्ट पर तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत

गुजरात के पोरबंदर एयरपोर्ट पर तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को भावसिंहजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा दोपहर 12:10 बजे हुआ, जब ALH-ध्रुव हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में दो पायलट और तीन अन्य लोग सवार थे।

पुलिस अधीक्षक भागीरथसिंह जाडेजा ने बताया कि क्रैश के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। तीनों क्रू मेंबर्स को गंभीर रूप से जली हुई हालत में हेलीकॉप्टर से निकाला गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इससे पहले दो महीने पहले भी तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तटरक्षक बल ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी खराबी के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।

https://youtu.be/ZNkCjeStgWg/

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें