Noida Heatwave Alert: नोएडा में हीट वेव अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

Noida Heatwave Alert: नोएडा में हीट वेव अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बढ़ती गर्मी और हीट वेव्स के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। शासन से 15 दिन पहले मिले निर्देशों के बाद जिले में हीट वेव्स से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। जिला अस्पताल में 10 बेड का विशेष आईसीयू तैयार किया गया है, वहीं 150 बेड को आपात स्थिति के लिए रिज़र्व रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत भर्ती किया जा सके।

गर्मी से राहत देने के लिए जिला अस्पताल में कूलर और एयर कंडीशनर की संख्या में बढ़ोतरी की गई है, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके और उनका उपचार आरामदायक माहौल में हो। इसके साथ ही अस्पताल में ओआरएस काउंटर की संख्या भी बढ़ाई गई है ताकि डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी अन्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को तुरंत राहत मिल सके।

बता दें कि जिला अस्पताल कुल 240 बेड वाला है, जिसमें से अब 150 बेड को हीट वेव्स के चलते आरक्षित कर दिया गया है। सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी में औसतन 2500 से 3000 मरीज रोज आते थे, लेकिन हीट वेव्स के बढ़ने के बाद यह संख्या अब 3500 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है।

सीएमएस रेनू अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल पूरी तरह से तैयार है और स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि हीट वेव्स के चलते लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है और किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत अस्पताल से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों में पर्याप्त पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img