Greater Noida: थूक लगाकर तंदूर में सेंक रहा था रोटी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

थूक लगाकर तंदूर में सेंक रहा था रोटी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत एक विशेष समुदाय के युवक की तरफ से तंदूरी रोटी पर थूकने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि इससे पहले गाजियाबाद और मेरठ में थूक कर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के स्थित एक होटल का बताया जा रहा है। यहां एक ए-वन होटल का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल में खाना खाने वाले युवक ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया है कि रोटी बनाने वाला युवक रोटी बनाने के दौरान उसमें थूक रहा है। मौके पर मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

https://youtu.be/MNeJmrO0xWs

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img