HCS Exam Fraud: फरीदाबाद में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया फर्जी कैंडिडेट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

HCS Exam Fraud: फरीदाबाद में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया फर्जी कैंडिडेट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद हरियाणा में हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक युवक दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने फर्जी कैंडिडेट और असली अभ्यर्थी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को Haryana Public Service Commission द्वारा HCS (Ex. Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का आयोजन किया गया था। फरीदाबाद जिले में यह परीक्षा 80 केंद्रों पर दो सत्रों में संपन्न हुई। इसी दौरान सेक्टर 7C स्थित एक परीक्षा केंद्र पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र नंबर 082 पर जांच के दौरान पाया गया कि असली अभ्यर्थी विशाल कुमार अनुपस्थित था, जबकि उसकी जगह मानव नाम का युवक परीक्षा दे रहा था। आरोपी मानव, जो रोहतक जिले के करौथा गांव का निवासी है, फर्जी तरीके से परीक्षा में शामिल हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंटर सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना सेक्टर-8 फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस चौकी सेक्टर-7 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी कैंडिडेट मानव और असली अभ्यर्थी विशाल कुमार, जो मदीना रोहतक का निवासी है, दोनों को काबू कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img