हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और लूट ले गए जेवर समेत नकदी

अमर सैनी

नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव की यहां सरस्वती एन्क्लेव में बुधवार को हथियारों के बल पर अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना की वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने घर के अंदर मौजूद परिवार को बंधक बना लिया। नकदी और ज्वेलेरी पर हाथ साफ कर बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के सरस्वती एनक्लेव कॉलोनी में पुस्ता के पास बने एक मकान में बुधवार देर शाम बदमाशों ने डकैती डाला। बताया जा रहा है कि इस मकान में ग्राउंड फ्लोर पर एक किराएदार रहता है, जबकि ऊपर के फ्लोर पर खुद मकान मालिक रहता है। मकान मालिक कहीं बाहर गए हुए थे तभी देर शाम करीब छह बदमाश आए और उन्होंने हथियार के बल पर किराएदार को बंधक बना लिया और उसके बाद ऊपर के कमरे में जाकर ताला तोड़ने के बाद नगदी और ज्वेलरी लूट ली और बाद में किराएदार का गुल्लक लेकर मौके से फरार हो गए।नोएडा के जॉइंट सीपी शिव हरि मीणा ने बताया कि कुछ बदमाशों के द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। फिलहाल घटना के अनावरण के लिए सात टीमों का गठन किया गया है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। डॉग स्कॉड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। टीम को बहुत मजबूत साक्ष्य मिले है, जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

पुलिस ने गठित की तीन टीमें
डकैती की सूचना मिलते ही सेंट्रल नोएडा के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। साथ ही कुछ देर बाद ज्वाइंट सीपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस घटना का खुलासा के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश देखे गए।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img