Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Haryana Municipal Election Results: 10 में से 9 नगर निगमों पर BJP की जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Haryana Municipal Election
Haryana Municipal Election Results: 10 में से 9 नगर निगमों पर BJP की जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Haryana Municipal Election Results:  हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने 10 में से 9 नगर निगमों में जीत हासिल की। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जानिए पूरी रिपोर्ट।

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 10 में से 9 नगर निगमों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस (Congress) पूरी तरह पस्त हो गई है। मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के चुनावों में भी बीजेपी का दबदबा देखने को मिला है।

Haryana Municipal Election Results:  BJP ने 9 नगर निगमों में मारी बाजी

हरियाणा के नगर निगमों के चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। कुल 10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी ने कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Haryana Municipal Election Results
Haryana Municipal Election Results: 10 में से 9 नगर निगमों पर BJP की जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Haryana Municipal Election Results:  हरियाणा के 10 नगर निगमों में किसकी जीत?

  1. पानीपत – बीजेपी
  2. गुरुग्राम – बीजेपी
  3. फरीदाबाद – बीजेपी
  4. मानेसर – निर्दलीय
  5. अंबाला – बीजेपी
  6. यमुनानगर – बीजेपी
  7. हिसार – बीजेपी
  8. करनाल – बीजेपी
  9. रोहतक – बीजेपी
  10. सोनीपत – बीजेपी

Haryana Municipal Election Results:  सोनीपत में BJP ने कांग्रेस को चटाई धूल

सोनीपत नगर निगम के मेयर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को करीब 34,766 वोटों के अंतर से हराया। इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। जीत के बाद राजीव जैन ने कहा,
“यह जीत जनता की जीत है। सोनीपत की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। अब सोनीपत में ट्रिपल इंजन सरकार तेजी से विकास कार्य करेगी।”

Haryana Municipal Election Results:  सिरसा में BJP+HLP प्रत्याशी की बड़ी जीत

सिरसा में ग्यारवें राउंड की मतगणना के बाद BJP+HLP प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप ने 12,379 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी जसविंदर कौर को 28,682 वोट मिले, जबकि वीर शांति स्वरूप को 41,061 वोट प्राप्त हुए।

Haryana Municipal Election Results:  मतदान कब हुआ था?

हरियाणा के विभिन्न नगर निगमों के लिए मतदान 2 मार्च और 10 मार्च को हुआ था। इसके अलावा नगर परिषदों और नगर समितियों में भी वोट डाले गए थे।

Haryana Municipal Election Results
Haryana Municipal Election Results

Haryana Municipal Election Results:  BJP और कांग्रेस ने क्या कहा?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि,
“नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत तय है। ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद हरियाणा में विकास तीन गुना तेजी से होगा।”

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने जनता से समर्थन की अपील की थी, लेकिन परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए। कांग्रेस पिछले 10 वर्षों से हरियाणा की सत्ता से दूर है और इस बार भी उसे निराशा हाथ लगी है।

रिजल्ट कहां देखें?

हरियाणा निकाय चुनाव के आधिकारिक नतीजे राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट secharyana.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें