Harkesh murder case: हरकेश हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Harkesh murder case: हरकेश हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में हरकेश की बेरहमी से हत्या करने वाले दो इनामी बदमाशों को दादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रुकने का इशारा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनुज निवासी ग्राम चक्रसेनपुर थाना दादरी और सक्षम शर्मा निवासी ग्राम ऊँचा हमीरपुर थाना जारचा के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और ये पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को रात के समय लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि हरकेश हत्याकांड में वांछित आरोपी जारचा की ओर जाने वाले रास्ते से गुजर सकते हैं। सूचना के आधार पर दादरी पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
दरअसल यह सनसनीखेज घटना रविवार रात की है, जब दादरी थाना क्षेत्र के ग्राम कैमराला निवासी हरकेश ग्रेटर नोएडा से अपने गांव लौट रहा था। गांव के पास गाड़ी हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने हरकेश और उसके दोस्त मोहित के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में हरकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
परिजनों की तहरीर पर दादरी पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य रूप से वांछित चल रहे अनुज और सक्षम शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और दोनों पर इनाम भी घोषित किया गया था।
एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही हरकेश हत्याकांड में शामिल कुल छह बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img