Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Haridwar: कांवड़ मेले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान, अब तक 1 करोड़ से अधिक कांवड़िये उठा चुके हैं गंगाजल

Haridwar: कांवड़ मेले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान, अब तक 1 करोड़ से अधिक कांवड़िये उठा चुके हैं गंगाजल

श्रावण मास में शिवभक्तों की आस्था का प्रतीक कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और भक्ति भाव से जारी है। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ मेले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए एक उत्सव का अवसर होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कांवड़ मेला हम सबके लिए उत्सव का मेला होता है। पूरे देशभर से शिव भक्त कांवड़िये गंगा का पवित्र जल लेने के लिए हरिद्वार आते हैं। देवभूमि उत्तराखंड में आने पर हम उनका दिल से स्वागत करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भोजन और यातायात समेत सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि उनकी यात्रा सुखद और सुरक्षित हो।”

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष अभी तक 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा का जल लेकर जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास यही रहता है कि हर शिव भक्त जब देवभूमि से लौटे, तो उसके मन में यहां की आस्था, सेवा और श्रद्धा की एक अद्भुत छवि बनी रहे। यह हमारा सौभाग्य है कि हम शिवभक्तों की सेवा कर पा रहे हैं।”

कांवड़ यात्रा के दौरान राज्य सरकार और प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है, ड्रोन से निगरानी की जा रही है, और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र, मोबाइल अस्पताल और स्वयंसेवी संस्थाएं भी सक्रिय रूप से श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हैं।

हरिद्वार में प्रतिदिन लाखों की संख्या में कांवड़िये पहुंच रहे हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड समेत देश के कोने-कोने से लोग शामिल हैं। जगह-जगह शिव भक्ति में रंगे शिविर, भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन भी देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान संयम और नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें