Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Hapur News : हापुड़ में कार में मिला युवक का शव, शराब के नशे में होने की आशंका, पोस्टमार्टम से खुलासा होगा

Hapur News : हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक कार के अंदर 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस से सीएचसी सिखेड़ा भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान ग्राम शकरपुर निवासी अरुण के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अरुण 14 अगस्त को अपनी स्विफ्ट कार संख्या यूपी-15 एचटी-4259 से बहन नेहा पत्नी नरेश निवासी बंबावड़, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के यहां सिंधारा देने गया था। वहां से लौटते समय शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसकी दोस्त अंशुल से फोन पर बात हुई थी। उस समय अरुण शराब के नशे में था और ठीक से बात नहीं कर पा रहा था।

इसके कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरुण की कार कुचेसर फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर खड़ी है और उसमें वह बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने कार से शव बाहर निकलवाकर पंचनामा भरवाया और फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। प्रथम दृष्टया शराब के नशे से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें