Hapur News : हापुड़ में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया दीनदयाल उपाध्याय को नमन, बोले- मोदी सरकार ने किया अंत्योदय का सपना साकार

Hapur News : हापुड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद में स्थित उनकी प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक शानदार पत्रकार, साहित्यकार और लेखक थे। उन्होंने अंत्योदय का मंत्र दिया था जिसका अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपने को साकार करने का काम किया है। आज उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाते और घर-घर बिजली जैसी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जीडीपी में चौथे स्थान पर है और आने वाले समय में तीसरे स्थान पर पहुंचने वाली है।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करती है। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, विवेक गर्ग, राजेश सक्सेना, गगन बाटला, अमित शर्मा, अमरदीप चौधरी, उमेश त्यागी और सुयश वशिष्ठ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img