Hapur News : हापुड़ पुलिस लाइन में देखा गया बरेली ग्राम प्रहरी समारोह का लाइव प्रसारण

Hapur News : हापुड़ पुलिस लाइन में बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को जनपद के बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरियों ने एक साथ देखा और सुना। इस दौरान प्रहरियों को शासन की मंशा और गांवों में उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के समापन के बाद हापुड़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। पुलिस की मदद करने और अपराध रोकने में बेहतर योगदान देने वाले प्रहरियों को जनप्रतिनिधियों ने धोती, साफा और अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष, सदर, धौलाना और गढ़ के विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img