Hapur News : हापुड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, क्रेटा समेत पौने चार लाख की खेप जब्त

Hapur News : हापुड़ की देहात थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चवालीस पेटी अवैध शराब बरामद की है जिसकी कीमत करीब तीन लाख पचहत्तर हजार रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया गया है।

गुरुवार दोपहर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी परवीन कुमार हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लोवा कलां गांव का रहने वाला है और वह हरियाणा से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करता था। एडिशनल एसपी महेश कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां शराब की मांग और कीमत अधिक है जिसका फायदा उठाकर आरोपी मुनाफा कमा रहा था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img