Hapur News : हापुड़ में एनएच 9 पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पलटा परचून से भरा कैंटर, चालक घायल

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। परचून के सामान से लदा तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और रेलिंग से टकरा गया। हादसे में चालक घायल हो गया और हाईवे पर यातायात जाम हो गया।

पुलिस के अनुसार नगर कोतवाली के मोहल्ला निवाजीपुरा का रहने वाला चालक दानिश सोमवार देर रात कैंटर में परचून का सामान लादकर पिलखुवा से मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही वह उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो कैंटर बेकाबू होकर पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर हाईवे की रेलिंग से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे के बाद हाईवे पर सामान बिखर गया और एक तरफ का यातायात पूरी तरह रुक गया। पुलिस ने दूसरा कैंटर मंगवाकर सारा सामान उसमें लदवाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने कैंटर मालिक धौलाना के सिवाया गांव निवासी महेंद्र कुमार को भी हादसे की जानकारी दी। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और हाईवे को खाली कराया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img