Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Hapur News : परशुराम कॉलोनी में खाद्य विभाग का छापा, मिलावटी सॉस-मसाले के सैंपल लिए

Hapur News : हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए परशुराम कॉलोनी स्थित मैसर्स पवित्रा ट्रेडर्स पर छापा मारा। बुधवार को की गई इस कार्रवाई में टीम ने सॉस और मिक्स मसाले के चार नमूने लिए हैं। मौके से कुल 614 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई है जिसकी कीमत 44 हजार 800 रुपये बताई जा रही है। विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार टीम ने माय फ्रेश और केशव गोल्ड ब्रांड के कॉन्टिनेंटल सॉस के दो नमूने लिए और 344 किलोग्राम सॉस जब्त किया जिसकी कीमत 28 हजार 600 रुपये है। इसके अलावा मिक्स मसाले के दो नमूने लेकर 270 किलोग्राम मसाला जब्त किया गया जिसकी कीमत 16 हजार 200 रुपये आंकी गई है।

सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावट रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें